फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक प्रमाण पत्र खोने से नेपाल भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
शैक्षिक प्रमाण पत्र गुम होने पर परिजनों के डर से नेपाल गए युवक को नेपाल से लौटते वक्त बैराज पुलिस ने पकड़कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नैनीताल जिले का यह युवक नौकरी की तलाश में घर से देहरादून जा रहा था। हरिद्वार में उसका बैग चोरी होने पर वह नेपाल चला गया था।

शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत के नेतृत्व में एचसी ईश्वरी दत्त शर्मा, कांस्टेबल दिनेश जोशी, जीवन चंद, तनवीर आलम आठ मई को बैराज पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नेपाल से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। बैराज पुलिस कर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह रोने लगा। उसने अपना नाम रमेश चंद्र पोखरिया (22) पुत्र धर्मानंद पोखरिया निवासी मल्ली पोखरी जिला नैनीताल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह नेपाल में नौकरी के लिए गया था, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली, इस कारण वह लौट रहा था। वह डरा-सहमा भी था। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने चाचा के साथ हल्द्वानी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। करीब एक सप्ताह पहले नौकरी के लिए ट्रेन से देहरादून जा रहा था। हरिद्वार पहुंचने पर उसका बैग किसी ने उड़ा लिया। उसके पॉलीटेक्निक समेत सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र बैग में ही थे। परिजनों के डर से वह हरिद्वार से बनबसा के रास्ते नौकरी की तलाश में सात मई को नेपाल चला गया था। उसके दिए मोबाइल नंबर पर बात करने पर पुलिस ने उसके पिता को बुलाया और बुधवार शाम उन्हें सौंप दिया। उक्त युवक के पिता के साथ आए परिजन हेमचंद्र और देवीदत्त ने बैराज पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें