फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर की दीवारों के बाहर से सीमेंट पोतने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले की सिप्टी न्याय पंचायत के घुरचुम ग्राम पंचायत में जलागम की ओर से कराए जा रहे मार्ग निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर निर्माणाधीन मार्ग के पत्थरों के बाहर से सीमेंट पोतने की शिकायत की है। ग्रामीणों ने घुरचुम ग्राम पंचायत में जलागम विभाग की ओर से कराए जा रहे गुणवत्ता विहीन विकास कार्यों की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन


घुरचुम निवासी प्रकाश चंद्र की ओर से सीडीओ को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत में रोड साइड में दीवारें बिना आसार के सिंगल पत्थर से कोरी चिनाई कर बनाई गई हैं। जिसमें दिखावे के लिए बाहर से सीमेंट पोता गया है। इसके अलावा सिंचाई टैंक के लीकेज होने से पानी के नहीं रुकने की शिकायत भी की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में इस संबंध में विभाग से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी में भी कई प्रकार की अनियमितता का खुलासा हुआ है। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी छह राजस्व गांवों में जलागम की ओर से कराए गए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें