फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्णानंद जोशी के स्मारक का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बृहस्पतिवार को विचई गांव में निर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी के स्मारक का अनावरण किया। इस मौके पर दस रिटायर्ड प्रधानाचार्यों समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 80 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विचई में निर्मित स्मारक में एसडीएम अनिल चन्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में हरित सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जोशी के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि स्व. जोशी आजाद हिंद फौज के सिपाही थे। अंग्रेजों से लड़ाई के दौरान वे 1942 में अल्मोड़ा और बरेली जेल में रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एचआर बहुगुणा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रिटायर्ड प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय, कैलास चंद्र लोहनी, कलावती कापड़ी, कांतिबल्लभ जोशी, अतिकुर्रहमान आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य भूपेंद्र चंद, प्रधान किरन देवी, दिनेश चंद्र शास्त्री, विद्या जुकरिया, आनंद सिंह महर, हरीश हैसियत, नरेंद्र पंत, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि आदि मौजूद थे। संचालन उजैर अहमद अंसारी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें