फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगाई रोक हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार से चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती पर लगाई रोक हटाने और सभी पदों को पुनर्जीवित करते हुए भर्ती किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


मंगलवार को विकास भवन सभागार में पहुंचे महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष का आह्वान किया है। महासंघ प्रदेश अध्यक्ष नाजिम सिद्दिकी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को तीस वर्ष की सेवा पर भी एसीपी की व्यवस्था के तहत ग्रेड वेतन 4200 रुपये स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई। अध्यक्षता महासंघ जिलाध्यक्ष ईश्वरी दत्त गहतोड़ी, संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश गड़कोटी ने किया।

वहां प्रदेश महामंत्री बनवारी सिंह, कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी, मिनिस्टीरियल संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सौन, महामंत्री जीवन ओली, हयात सिंह रावत, देवीदत्त, रमेश चंद्र, प्रकाश चंद्र, जगदीश चंद्र, माधो सिंह, भुवन चंद्र, भूपाल राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें