फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक देवताओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चैत्र नवरात्र में अष्टमी को बापरू और तड़ाग में हुए मेले में मां भगवती की शोभा यात्रा निकाली गई। लोक देवताओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। तड़ाग में सप्तमी की रात शुक्रवार को देवी जागरण हुआ। इस दौरान लोक देवताओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण किया। शनिवार सुबह से विशेष पूजा-अर्चना हुई। अपराह्न के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ गांव से एक किमी दूर मां झूमाधुरी की तलहटी में स्थित मां भगवती मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


भगवती के डांगर संदीप सिंह ने डोले में सवार श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। राजमल्ल के डांगर शेर सिंह, ऐड़ी के डांगर गोपाल सिंह, वीर राम सिंह ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मेले की व्यवस्थाओं में बहाुदर सिंह, देव सिंह, राकेश सिंह, केदार सिंह, भूपाल सिंह, जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया। इधर बापरू मेले में भी मां भगवती की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पीछे महिलाएं मांगलिक गीत गाते और अक्षत-पुष्प की वर्षा करते हुए हुए चल रही थी। देव डांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें