टनकपुर (चंपावत)। अवैध खनन में जब्त हुए शक्तिमान ट्रक से खनन अधिनियम एवं एमबी एक्ट के तहत जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध खनन के मामले में एसडीएम अनिल चन्याल ने 31 हजार 109 रुपये का जुर्माना लगाया है।
वहीं, एमबी एक्ट के तहत पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है। बता दें कि पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उचौलीगोठ के 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र पर छापा मारकर अवैध खनन करते शक्तिमान ट्रक (यूएसआर/9533) को पकड़कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। जुर्माना अदा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया है।