फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किए चैकुनीबोरा के प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण में चैकुनीबोरा ग्राम पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन किए। प्राध्यापक प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चैकुनीबोरा के ऐतिहासिक शिलालेख युक्त प्राचीन शिव मंदिर के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


सोमवार को इतिहास विभाग के तत्वावधान में शैक्षिक भ्रमण के अध्ययन के तहत प्रशांत जोशी ने छात्र-छात्राओं को चंपावत के इतिहास, शिव मंदिर की स्थापत्य कला, धार्मिक महत्व तथा इतिहास की जानकारी दी। प्राध्यापक प्रशांत जोशी ने प्राचीन स्मारकों के आधार पर इतिहास की जानकारी कैसे जुटाई जाती है, इस बारे में बताया। गौरतलब है कि चैकुनीबोरा का शिवि मंदिर पंचायत वास्तु शैली का अद्भुद नमूना है। इसके मध्य में नागरशैली का एक रेखा शिखर युक्त शिव मंदिर तथा चारों कोने में लघु मंदिर स्थित हैं। शैक्षिक भ्रमण में विभाग के प्राध्यापक धीरज गहतोड़ी ने भी छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें