फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान के तहत कूड़े का निस्तारण किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में एनएसएस इकाई का एक दिनी शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर के चारों ओर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के साथ कूड़े का निस्तारण किया।
विज्ञापन


इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ.महेश त्रिपाठी और शिवानी कर्नाटक के दिशा निर्देशन में स्वयंसेवकों ने परिसर, रायनगर चौड़ी तथा महाविद्यालय को जाने वाले मार्ग में स्वच्छता अभियान संचालित किया। बाद में बौद्धिक सत्र में संचार क्रांति विषय गोष्ठी आयेाजित हुई। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी ने कहा कि संचार क्रांति की आज के समय में काफी आवश्यकता है। कार्यक्रम अधिकारी कर्नाटक ने संचार क्रांति के महत्व, आवश्यकता और बचाव पर विस्तार से जानकारियां दी। इस मौके पर आरती बगौली, जानकी, अनिल पुनेठा, प्रियंका, जया, रवींद्र, पंकज, सलोनी आदि छात्र छात्राओं ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें