फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षत वर्मा राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। होनहार खिलाड़ी अक्षत वर्मा का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। 20 नवंबर से कड़प्पा (आंध्र प्रदेश) में होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अक्षत रवाना हो गया है। अक्षत इससे पूर्व भी पांच बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना जलवा बिखेर चुके हैं।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन स्कूल में ग्यारहवीं का छात्र अक्षत व्यववसायी संजय वर्मा और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरालेटी में शिक्षिका बबीता वर्मा का पुत्र हैं। अक्षत ने अल्मोड़ा में भी प्रशिक्षण लिया है। अक्षत ने पौड़ी गढ़वाल में हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम बनाया। छात्र के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर शांति वर्मा, कोच सचिन, गोविंद बोहरा, प्रहलाद सिंह मेहता, भूपाल सिंह मेहता, बृजेश ढेक, विद्यालय के प्रधानाचार्य भाष्कर चौबे, वंदना पलडिया, रेनू गड़कोटी, संगीता ढेक आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें