फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराएं परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले में 13 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा को लेकर मुख्यालय में एक दिनी कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने अधिकारियों से परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शिता से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षा गुणवत्ता की वास्तविक स्थिति की पता होना जरूरी है।

उन्होंने परीक्षा से जुड़े सभी पर्यवेक्षकों एवं समन्वयकों से कहा कि किसी भी दशा में परीक्षा की गोपनीयता भंग नहीं की जाएगी तथा परीक्षा कक्ष में किसी भी दशा में विद्यालय स्टाफ एवं अध्यापकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि जिले के 151 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए 252 अनवेक्षकों, आठ पर्यवेक्षकों के साथ एक समन्वयक, तीन सह समन्वयक एवं 151 बाह्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्रशिक्षक डॉ.पारुल शर्मा और डॉ.अविनाश शर्मा ने परीक्षा संबंधी सभी बिंदुओं एवं विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयाग सिंह कफलिया, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, बेसिक सत्यनारायण, डायट प्राचार्य केसी शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें