चंपावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम की इंडेन गैस एजेंसी में रसोई गैस के सिलेंडर कम होने के साथ बैकलॉग 200 सिलेंडर तक पहुंच गया है। सोमवार को हल्दूचौड़ प्लांट से एक वाहन पहुंचने पर सीमांत तामली और चल्थी क्षेत्र में सिलेंडरों का वितरण किया गया।