फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेजिंग:धान क्रय को जिले में बने हैं तीन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले में धान के सभी तीनों क्रय केंद्र मैदानी क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में लगाए गए हैं। लेकिन पहली अक्तूबर से शुरू इन क्रय केंद्रों में अभी कहीं भी धान की खरीद नहीं हो सकी है। खाद्य निगम के विपणन निरीक्षक नीरज पंत ने बताया कि धान का सबसे न्यूनतम मूल्य 1550 रुपये क्विंटल है। जबकि ए ग्रेड के धान की कीमत 1590 रुपये क्विंटल निर्धारित की गई है।

जिला सहायक निबंधक (एआर) पान सिंह राणा ने बताया कि पिछले साल चंपावत जिले को 12 हजार क्ंिवटल धान की खरीद का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 11256 कुंतल धान की खरीद हुई थी। ज्यादातर खरीद बनबसा केंद्र से हुई थी। इस बार भी आरएफसी सहित टनकपुर में दो व बनबसा में एक क्रय केंद्र खोला गया है। एआर राणा का कहना है कि इस बार का धान खरीद का लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है। अन्य दिशा-निर्देशों का भी इंतजार किया जा रहा है। वैसे चंपावत जिले में पिछले साल 6641 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई। जिसमें 9422 मीट्रिक टन धान की पैदावार हुई। मगर किसान बाजार में अधिक कीमत मिलने से इन क्रय केंद्रों में कम ही धान बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा में साधन समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि अभी क्षेत्र में धान की फसल खेतों में खड़ी है। दीपावली के बाद धान की खरीद होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मिलों को कोटा आवंटन के बाद ही खरीद केंद्रों पर बारदाने (बोरियां आदि) की व्यवस्था हो पाएगी। समिति के बनबसा प्रभारी डिगर चंद ने बताया कि अब तक टनकपुर-बनबसा में धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। क्षेत्र के कुछ किसानों ने फसल की कटाई शुरू की है। अधिकांश किसानों की धान की फसल खेतों में अभी खेतों में ही खड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें