फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक होंगे एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में राजकीय पीजी कॉलेज में 9 अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए परिषद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई।

विभाग संयोजक देवेंद्र बोहरा की अध्यक्षता और जिला संयोजक विनोद बगौली के संचालन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि परिषद की ओर अध्यक्ष पद के लिए विवेक पुजारी प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज विश्वकर्मा, महासचिव पद के लिए पंकज पुजारी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए कमल सिंह का नाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राकेश बोहरा ने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारियों से निरंतर छात्रों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया। विभाग संयोजक देवेंद्र बोहरा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर छात्रसंघ चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। बैठक में प्रियंका गड़कोटी, इंदर ढेक, दीपक फर्त्याल, शशांक पांडेय, संदीप बगौली, रॉबिन मेहता, कपिल ढेक, राकेश बोहरा, अजय बिष्ट, सूरज बड़ेला, हिमांशु, पवन, गौरांश, पारम, सरू करायत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें