फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दगा दिया आपातकालीन वाहन ने

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत) लंबे समय से इंजन की खराबी दूर होने के बाद शुरू हुई आपातकालीन सेवा 108 बृहस्पतिवार को फिर से दगा दे गई। गुमौद के पास सड़क दुर्घटना में घायल निर्मल सिंह को ला रहे इस वाहन के इंजन से तेल निकल गया। जिस वजह से यह वाहन मरोड़ाखान के पास खराब हो गया। घायल निर्मल को दूसरे वाहन से लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व बीते छह सितंबर को तकनीकी खराबी आने से ये वाहन 22 दिन तक खड़ा रहा था। 27 सितंबर को वाहन को चलाने लायक बनाया जा सका। इसके बाद बृहस्पतिवार को इस वाहन से घायल निर्मल को लोहाघाट लाया जा रहा था कि फिर से खराब हो गया। घंटों बाद किसी तरह से इस वाहन को लोहाघाट लाया जा सका। उधर खुशियों की सवारी वाहन चालू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस वाहन के टायर बदले जाने के बाद से पांच गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। जबकि दो प्रसूताओं को घर तक छोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें