फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक संघ ने 16 अगस्त से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवक संघ ने 16 अगस्त से बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लोहाघाट (चंपावत)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्र भान सिंह मेहरा ने केंद्र सरकार पर डाक कर्मियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि सातवें वेतन आयोग का लाभ देने के लिए डाककर्मी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार के इस रवैये के खिलाफ ग्रामीण डाक सेवक संघ ने 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह मेहरा ने कहा कि देशभर की 80 प्रतिशत जनता को ग्रामीण डाक सेवक सेवाएं दे रहे हैं। मगर उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि सभी केंद्रीय कर्मियों के अलावा राज्य सरकारें और निगमों के कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जा रहा है। सरकार के इस रवैये डाक कर्मियों में काफी आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड डाक अधिकारी कमलेश चंद्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट अप्रैल में सरकार को सौंपी गई थी। लेकिन यह फाइल अभी भी वित्त विभाग में लंबित है। डाक कर्मी इस रिपोर्ट में संशोधन का अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें