बनबसा (चंपावत)। बीएसएनएल संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की लैंडलाइन और ब्राडबैंड संबंधी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से उनमें रोष बना हुआ है।
पिछले चार माह का लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने, नए मानदेय का भुगतान करने, साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर बीएसएनएल कर्मी पिछली 11 जुलाई से कार्य बहिष्कार पर हैं। उन्होंने बताया कि टनकपुर में प्रकाश राम, उजैर अहमद और बनबसा में रघुवीर कश्यप को हटाए जाने से संविदा कर्मियों में रोष है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का एलान किया है। बीएसएनएल संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। उधर ने थाने, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, एलआईयू, अभिसूचना इकाई, पैट्रोल पंप के फोन डैड पड़े होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।