बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ के लाटाखल्ला में एक दुकान के ऊपर अचानक एक जामुन का पेड़ गिर जाने से दुकान के फर्नीचर के साथ ही हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। पेड़ के गिरने की आवाज सुनकर दुकान के स्वामी समेत आसपास खड़े सभी लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में गढ़ीगोठ क्षेत्र के लाटाखल्ला गांव में परचून की दुकान चलाने वाले दीपक जोशी की दुकान के ऊपर एक बड़ा पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया। पेड़ के गिरने से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन दुकान स्वामी की दुकान का फर्नीचर और दुकान में रखा हजारों सामान नष्ट हो गया पटवारी विरेंद्र कुमार ने पचास हजार के नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाअधिकारियों को भेज दी है। ग्रामप्रधान अरुण कुमार ने वन विभाग से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पिछले दिनों की वर्षा के जलभराव से पेड़ गिरना बताया जा रहा है।