लोहाघाट (चंपावत)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां अखिलतारिणी मंदिर में मां उल्का देवी व महाकाली की देवी रथ यात्राएं निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां अखिलतारिणी के डोले में शिवराज सिंह तथा उल्का देवी के डोले में मनोहर सिंह, कालिका के रूप में आभा सिंह सवार थी। मेले में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। खिलबीती, मानाढूंगा, पोखरीबोरा, मढ़चमार, बुंगा, पीलखी, पलनों कमलेड़ी, बांकू आदि गांवों के अलावा चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, नायकगोठ, हल्द्वानी आदि जगहों से आए श्रद्धालु मां भगवती की रथ यात्रा में शामिल हुए।