फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीसी सदस्यों ने किया जिला योजना की बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला योजना में जिला पंचायत का परिव्यय घटाने के विरोध में डीपीसी सदस्यों ने जिला योजना समिति की बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने जिला पंचायत का परिव्यय घटाने जाने के खिलाफ सभागार के बाहर नारेबाजी की। कहा कि जिला योजना में जिला पंचायत का परिव्यय कम किए जाने से क्षेत्रों का विकास प्रभावित होगा। डीपीसी सदस्यों द्वारा बैठक का बहिष्कार किए जाने से प्रभारी मंत्री रेखा आर्या को बैठक स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा।


जिला सभागार में बृहस्पतिवार को जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक का जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और अन्य 13 जिला योजना समिति के सदस्यों ने बहिष्कार किया। उन्होंने जिला योजना में जिला पंचायत के परिव्यय को पांच करोड़ से घटाकर केवल 40 लाख रुपये किए जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने बैठक में प्रतिभाग न करते हुए जिला सभागार के बाहर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया। उनका कहना है कि मात्र 40 लाख रुपये आवंटित होने से उनके क्षेत्रों में विकास अवरुद्ध होगा। 15 जिला पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्य के लिए मात्र दो-दो लाख रुपये ही नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन



इस दौरान बैठक में पहुंचे लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह पर जबरन दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह जिला पंचायत को कार्यदायी संस्था बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि परिव्यय बढ़ाने की मांग पर उन्हें पर कोई आपत्ति नहीं है, धन जिले में ही खर्च हो तथा जनता के हित में खर्च हो। बैठक का बहिष्कार करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के अलावा सदस्य पुष्कर सिंह, भोला सिंह, उषा गुरुंग, भवानी टम्टा, मीना देवी, भागीरथी, उर्मिला चंद, मुकेश कुमार, उमाशंकर भट्ट, बसंत पुनेठा आदि शामिल रहे। इससे पूर्व जिला सभागार में विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूरन सिंह फर्त्याल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, मुकेश कलखुड़िया, दीपक सिंह तड़ागी, गिरीश खर्कवाल, डीएम डॉ.अहमद इकबाल, एसपी रामचंद्र राजगुरु, सीडीओ हरगोविंद भट्ट मौजूद थे।


कोरम पूरा न होने से स्थगित की गई बैठक
चंपावत। बृहस्पतिवार को जिला योजना 2017-18 के अनुमोदन के लिए आयोजित जिला योजना समिति की बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अग्रिम तिथि तक बैठक को स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बैठक के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


एक बार फिर टली टकराव की स्थिति
चंपावत। डीपीसी की बैठक में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच एक बार फिर से टकराव की स्थिति टल गई। इससे पूर्व भी एक बार डीपीसी की बैठक में विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। बतातें चलें कि तीन साल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान से ही विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच सार्वजनिक तौर पर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें