फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की तैनाती न हुई, तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज देवीधुरा में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) और स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक में शैक्षिक स्तर को बेहतर करने पर विचार विमर्श किया गया। इसके लिए शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की भी मांग की गई। इस दौरान पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती न किए जाने पर जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय चंपावत में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य डॉ.विष्णुदत्त भट्ट की अध्यक्षता और डॉ.विपिन चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय में लंबे समय से रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की मांग की। अभिभावकों का कहना था कि शिक्षकों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बाद में विद्यालय में पीटीए की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पाटी के कनिष्ठ उप प्रमुख हयात सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, दिनेश चंद्र जोशी को सचिव चुना गया। अभिभावकों ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम पर खुशी जताई। इस मौके पर शिक्षक दिनेश चंद्र जोशी, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, भुवन चंद्र जोशी, भावना आर्या समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें