फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के 31 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया

Wed, 12 Apr 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट में सामुहिक रूप से स्तीफा देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस अनुसूचित विभाग (एससी) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


विभाग के जिला चेयरमैन विपिन गोरखा समेत विभाग में विभिन्न पदों के 31 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और पद से सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। उन्होंने एससी विभाग के राष्ट्रीय सचिव डा.एसपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार को इस्तीफा भेज दिया है।

बुधवार को एनेक्सी भवन में एससी विभाग की बैठक में विभिन्न पदों पर रहे एससी विभाग के कार्यकर्ता और विभाग के चेयरमैन गोरखा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए पार्टी के प्रति ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन किया। कहा कि पार्टी में रहते हुए जो मान-सम्मान मिलना चाहिए था, वह अब तक किसी भी कार्यकर्ता को नहीं मिल पाया। आरोप लगाया कि एससी वर्ग को कांग्रेस ने हमेशा एक वोट बैंक की तरह प्रयोग किया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं की कभी सुध नहीं ली। कहा कि पद और पार्टी छोड़ने के बाद सभी लोग अनुसूचित वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इस्तीफा देने वालों में एससी विभाग के जिला उपाध्यक्ष बसंत राम, डिकर राम, वजीर राम, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश राम, संयोजक महेश राम, ग्राम प्रधान प्रेम राम, लक्ष्मण राम, पूरन राम, उदय राम, जय राम, गोविंद राम, दीवान राम, बंशी राम, दीवानी राम, नवीन कुमार, गणेश राम, गीता, सरस्वती देवी, नारायण राम, जोगा राम, देव राम, गंगा राम, पवन कुमार, नवीन कुमार, केशव राम, सुभाष राम, गोपाल राम, पुष्पा देवी, कलावती देवी, संजय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें