फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 30 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए, भक्ति में डूबा पूर्णागिरि धाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। उत्तर भारत के प्रमुख मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के उमड़ने से माहौल भक्ति में डूबा हुआ है। 24 घंटे में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवा कर मन्नत मांगी। इस बीच मेला क्षेत्र में नवरात्रि को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन


नवरात्रि में प्रति वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। पिछले कई दिनों से जिला पंचायत, प्रशासन नवरात्रि के लिए व्यवस्थाएं करने में जुटा है। मेला मजिस्ट्रेट अलकेश नौडियाल ने बताया कि रोडवेज बसों के संचालन के लिए व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को नए मेला मजिस्ट्रेट नौडियाल के साथ एसडीएम कुमार ने नगर क्षेत्र से वाहनों के संचालन का जायजा लिया। अब तक मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम प्रमोद कुमार थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने भी धाम क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर समिति कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी ने बताया कि तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर व्यवस्था बनाई गई हैं। इस बीच मां के डोले के साथ पैदल जत्थों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। इससे धाम क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें