फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 हेक्टेअर से खनन के खिलाफ भाजपाई भी मुखर

Wed, 15 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/टनकपुर(चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्रामीणोें के साथ ही अब भाजपा कार्यकर्ता भी 28 हेक्टेअर से खनिज निकासी के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने गांव की सुरक्षा को ताक में रख अवैध तरीके से की जा रही खनिज निकासी रोकने की मांग उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर मंडल अध्यक्ष भीम रजवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाल कमल राम आर्या को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि 28 हेक्टेअर में खनन होने से उचौलीगोठ, नायकगोठ और हनुमानगढ़ी गांवों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। ज्ञापन देने वालों में थ्वालखेड़ा के प्रधान सतीश पांडेय, गैंड़ाखाली की प्रधान कलावती देवी, मनिहारगोठ के प्रधान अमजद हुसैन, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहित गड़कोटी, कमल पंत, पान सिंह, बची सिंह, दिनेश सक्सेना, रूप सिंह, आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें