फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में नदारत मिले 28 कर्मचारी

Wed, 06 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में नदारत मिले 28 कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न सरकारी विभागों और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण में जहां अधिकांश स्कूल ईद-उल-फितर अवकाश के चलते बंद पाए गए, वहीं विभिन्न विभागों में 28 अधिकारी और कर्मचारी नदारत मिले। एसडीएम की ओर से औचक निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी डा.अहमद इकबाल को सौंप दी है।
विज्ञापन


एसडीएम के निरीक्षण में जीआईसी में प्रधानाचार्य के अलावा शिक्षक अनुपस्थित मिले। जीजीआईसी में भी ईद-उल-फितर अवकाश के कारण कमोवेश ताला लटका मिला। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय चंपावत, मुडियानी, हाईस्कूल मुडियानी बंद मिले। गैस गोदाम भी बंद मिला। पीएमजीएसवाई कार्यालय में एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला।

लोनिवि में सात, पर्यटन विभाग में जिला पर्यटन अधिकारी सहित पांच और जिला अस्पताल में तीन स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गए। जल संस्थान, बीआरसी, होम्योपैथिक, उद्यान, खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सभी उपस्थित मिले। डीएफओ कार्यालय में तीन, उरेडा में एक, जल निगम में सात तथा स्वजल में एक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। राजकीय खाद्यान्न का कार्यालय खुला पाया गया जबकि गोदाम बंद था। निरीक्षण दल में राजस्व निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी और उप निरीक्षक सुंदर सिंह नेगी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें