फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ा राजपुरा में घास के 27 लुट्टे आग की भेंट चढ़े

Fri, 16 Mar 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के गौड़ी गांव में घास के लुट्टों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौड़ा राजपुरा गांव में एक साथ घास के 27 लुट्टे आग की भेंट चढ़ गए। आग लगने से ग्रामीणों को डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। पीड़ित दूध बेच कर गुजर बसर करते थे। आग लगने के बाद उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से तकरीबन करीब सात किमी दूर चौड़ाराजपुरा में शुक्रवार को घास के लुट्टों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घास के 27 लुट्टों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे। आग से रवींद्र बोहरा के पांच, रवींद्र सिंह, दीवान सिंह और अमर सिंह के चार, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र सिंह, तेज सिंह, प्रहलाद सिंह और राम सिंह के दो लुट्टे जल गए। पानी की किल्लत होने से भी ग्रामीणों को आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि सभी पीड़ित दूध बेच कर आजीविका चला रहे थे। घास के लुट्टों जल जाने से इनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने पीड़ितों मुआवजा देने की मांग की है।

पाटन में दो लुट्टों में आग लगी

लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे पाटन पाटनी गांव में घास के दो लुट्टों में आग लग गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मल्ला पाटन गांव के गोविंद बल्लभ पाटनी के घास के लुट्टों में एकाएक आग लग गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सतर्कता से अन्य लुट्टों को बचा लिया गया। आग लगने के बाद पीड़ित के सामने जानवरों के चारे की समस्या उठ खड़ी हुई है। हरीश पाटनी, जगदीश पाटनी, गोविंद पाटनी आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


..दो रसोई में लगी आग, लाखों का नुकसान

चंपावत। मोटर स्टेशन में रहने वाले वन कर्मचारी चंद्रशेखर भट्ट की रसोई में एकाएक आग लग गई। इससे रसोई में रखा सामान और फर्नीचर जल गया। पीड़ित चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार सुबह चार बजे घर के अंदर धुंए का गुबार छाने लगा। पड़ोसियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से तकरीबन एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें