फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वायरल इंफेक्शन से मुर्गी फार्म में 250 मुर्गियों की मौत

Mon, 01 Apr 2024 04:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत मंच के एक मुर्गी फार्म में वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से एक साथ 250 मुर्गियों की मौत हो गई है। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। काश्तकार रमेश शर्मा ने एक माह पूर्व सहकारी बैंक से ऋण लेकर मुर्गी पालन शुरू किया था।
विज्ञापन

मुर्गियों के मरने से काश्तकार मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गया है। पीड़ित ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि वायरल इंफेक्शन के कारण मुर्गियों की मौत हुई है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण मुर्गी पालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मुर्गियों को गुड़ का पानी, मिनरल और उचित दाना नहीं मिलने से वह वायरल की चपेट में आ जाती हैं। उन्होंने अन्य मुर्गी पालकों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें