लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग के टांण खेल मैदान में ढेरनाथ बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फर्त्याल इलेवन ने वाणासुर इलेवन को 25 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस नेता चिराग फर्त्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फर्त्याल इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में धुंआधार 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाणासुर इलेवन की टीम 145 रन बनाकर ढेर हो गई। अंपायर अनिल फर्त्याल, राजू रहे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह ढेक, अजय फर्त्याल, रोहन बिष्ट, नवीन फर्त्याल, रोहित फर्त्याल मौजूद रहे।