फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में खुलेंगे 24 नए आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 30 Nov 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में महिला और बाल विकास सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 24 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। बीडीओ अशोक अधिकारी ने बताया कि इन केंद्रों के निर्माण और संचालन से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं, बच्चों और गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य सहित प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाएं मिलेंगी। इससे ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी सेवाओं के विस्तार को नई गति भी मिलेगी।
विज्ञापन

बताया कि नए 24 आंगनबाड़ी केंद्र धौनरोत, बैला मिनी, खुनाडी, उदाली, बयाला, कठोती, बमन सूखीढांग, पुनेठी, खेतखेड़ा, पल्सों, चूका, नगरगांव, पतलीखेत, कठाड, चौडासेठी, खटोली तल्ली स्वाला, ग्वानी, बिरगोला, चौड़ाकोट धूरा, सायली, तिलौन, कैन्यूडा पानी, लमकनिया और आमबाग में खोले जाएंगे। नए केंद्र खुलने से न केवल पोषण आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, प्री-स्कूल शिक्षा जैसी सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें