फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 22 छात्रों को लाखों के पैकेज में रोजगार मिला

Sun, 24 May 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्रों का देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में लाखों के वार्षिक पैकेज में चयन हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में संस्थान के 22 छात्रों का विभिन्न जॉब और नौ छात्रों का विभिन्न इंटर्नशिप प्रोफाइल में चयन हुआ है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. हरद्वारी लाल मंडोरिया ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग (चतुर्थ वर्ष) के छात्र रोहित सिंह का चयन गाजियाबाद पीपी प्राइवेट लिमिटेड में जेई ट्रेनी में 4.5 से पांच लाख रुपये, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के छात्र वैभव बेलवाल, अकुल टंडन, अरिंदम, वसुधा तिवारी, रिद्धिमा दीक्षित, उत्तम तिवारी का भी 3.0 से 3.5 लाख वार्षिक पैकेज पर चयन पीआईटी नोएडा में हुआ है।
इसी तरह सिविल इंजीनियरिंग के छात्र विशाल मिश्रा, श्वेता जोशी का चयन बीएमएस प्रोजेक्ट गुजरात में 3.5 से चार लाख, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन के छात्र दिव्य सांवल, करण सिंह, गरिमा जोशी का चयन अशोक लेलैंड रुद्रपुर में 2.5 से तीन लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ।
विज्ञापन

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र शुभम बिष्ट, विशाल ऐरारा, योगेश नैनवाल, दीपक नाथ गोस्वामी, गौरव मेहरा, यश विश्नोई, नितिन तिवारी, तन्मय पांडेय, हिमांशु कश्यप का चयन भी अशोक लेलैंड में 2.5 से तीन लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ। वहां उप कुलसचिव डॉ. अभिषेक पाठक, एसोसिएट डीन और स्टूडेंट्स वेलफेयर और प्रशिक्षण, प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. अंजली सिंह, प्लेसमेंट समन्वयक स्नेहलता सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें