लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय जूनियर हाईस्कूल फोर्ती में स्कूल प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता ने डॉ.शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा में अव्वल रहे छात्र निखिल पुनेठा को अपर निदेशक कार्यालय नैनीताल से प्राप्त 2500 रुपये का चेक दिया।
अभिभावकों ने विद्यालय विकास और छात्र हित में सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। इस मौके पर प्रावि फोर्ती के एसएमसी के अध्यक्ष के लिए सतीश बगौली और जूनियर हाईस्कूल एसएमसी अध्यक्ष के लिए निर्मला बगौली को दुबारा चुना गया। इसके अतिरिक्त आठ-आठ सदस्य चुने गए। बैठक में प्रधानाध्यापक आनंद बल्लभ मुरारी, सुमन राय, किरन पंगरिया, यामिनी जोशी, मनीष बगौली, महेश पुनेठा, कमल, रेखा, कमला, गुड़िया देवी, भावना, मुन्नी आदि अभिभावक मौजूद थे। ब्यूरो
ी