लोहाघाट (चंपावत)। आदर्श थाना पुलिस लोहाघाट ने क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं में चौपाल के माध्यम से गांव की जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों की समस्याएं सुनीं और लोगों को जन जागरूकता का संदेश दिया। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर पुलिस टीम ने कलीगांव, सेरीगैर, रायनगर चौड़ी, डैंसली आदि गांवों में चौपाल लगाई।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने गांव के लोगों से प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की। टीम ने वर्तमान में घटित अप्रिय घटनाओं के संबंध में जनजागरूकता संदेश दिया।
उन्होंने गांव के लोगों को बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और पूछताछ, यातायात नियमों का पालन, डबल हेलमेट, साइबर अपराध, महिला, बाल अपराध, आपातकालीन, हेल्पलाइन नंबर और नशा उन्मूलन आदि की जानकारी दी। पुलिस टीम में एसआई हेमंत कठैत, एसआई देवेंद्र मेहता, राकेश, नवल किशोर आदि थे।