फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत अवकाश में प्रशिक्षण पर भड़के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों के प्रशिक्षण कराने पर राजकीय शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीतकालीन अवकाश में संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों को स्थगित करने की मांग की है।
विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता और जिला मंत्री जगदीश अधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के विभिन्न विषयों के शिक्षकों के प्रशिक्षण शीतकालीन अवकाश में कराए जा रहे हैं। ये शिक्षकों के साथ नाइंसाफी है।

शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक पूर्व निर्धारित होते हैं। शिक्षक अपने पूर्व निर्धारित पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए अपने-अपने घरों को जा चुके हैं। चंपावत में विभिन्न जिलों और राज्यों के शिक्षक कार्यरत हैं। आरोप लगाया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा जानबूझकर शिक्षकों को दीर्घावकाश में प्रशिक्षण के नाम पर मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा है। जिसे राजकीय शिक्षक संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें