फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ भर्ती में जाने के लिए बेरोजगारों ने उठानी पड़ी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़ जिले में सोमवार से होने वाले सेना के भर्ती के लिए चंपावत के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए बेरोजगार गाड़ियों के लिए सुबह के वक्त इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन पांच-छह घंटे तक इंतजार करने के बाद वह ट्रक और टैक्सियों में ठूंस-ठूंस कर जाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


दूरस्थ क्षेत्र से भर्ती में जाने के लिए आए मुकेश सिंह, दिनेश, भरत, पंकज, जीवन और कुंदन ने बताया कि वह सुबह नौ बजे मोटर स्टेशन पर पहुंच गए थे। दो घंटे से अधिक समय का इंतजार करने के बाद भी उन्हें रोडवेज बस और टैक्सियां नहीं मिल पाई। बताया कि जो टैक्सियां सवारी भरने के लिए आ रही है। वह पांच सौ रुपये प्रति सवारी किराया मांग रहे है।

अधिकांश टैक्सियां 12 से 15 सवारियां भरकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। टैक्सी यूनियन संचालक ललित मोहन भट्ट ने बताया कि चंपावत से 15 टैक्सियां भरकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दी गई है। भर्ती में जाने वाले युवाओं के लिए अन्य टैक्सियों की व्यवस्था की जा रही है। कई युवा वाहनों की किल्लत देखते हुए मोटर साइकिल से भी भर्ती में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें