चंपावत। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ नए पेट्रोल पंप खोलने की मंजूरी मिली है। इसके लिए 24 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चंपावत में आईओसी के दो और बीपीसी के चार पंप लगाए जाएंगे। यह सभी पंप बारहमासी सड़क पर ही लगाए जाएंगे। इसमें आईओसी के लोहाघाट, चल्थी और बीपीसी के मानेश्वर, टनकपुर, एनएच 148 से 155 वापरू, चंपावत शहर, एनएच 120 से 125 के बीच में तैयार किए जाएंगे।
जिलापूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि जिले में नए पंपों को खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक एक आवेदन ही मिल पाया है।
चंपावत में जगह-जगह खुलेंगे नए पंप
जिले में जगह-जगह नए पंप खुलने के बाद डीजल और पेट्रोल के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। पंप बाजार क्षेत्रों में ही होने पर गाड़ियों के पेट्रोल और डीजल खत्म होने पर रास्ते में ही गाड़ियों को खड़ा करना पड़ता है। ये सभी पंप बारहमासी सड़क पर ही स्थापित किए जाएंगे।