फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को दी संशोधित अधिनियम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पुलिस अधिकारियों को अनुसूचित जाति और जनजाति एक्ट में हालिया संशोधनों के बारे में जानकारियां दी गई। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में जिले के शासकीय अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को एक्ट में हुए संशोधनों के बारे में बताया।
विज्ञापन


नामिक अधिवक्ता आलोक पांडेय और विद्याधर जोशी ने जिले के सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षकों को अधिनियम में संशोधित धाराओं, नियमों के बारे में बताया। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटलों आदि में सीसीटीवी लगाने को कहा। ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों, नशे की हालत में वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर डबल हेलमेट का प्रयोग नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत भांग इत्यादि की तस्करी करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में भूपेंद्र सिंह बृजवाल, सलाउद्दीन खान, धीरेंद्र सिंह, विनोद यादव, मनीष खत्री, अनुराग सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें