फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन के जवाब को कांग्रेस को आज तक का वक्त दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन के दौरान 23 अक्तूबर को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप का भाजपा ने जवाब भेज दिया है। वहीं इसी आरोप में कांग्रेस की ओर से जवाब शुक्रवार को दिया जाएगा।
विज्ञापन


चंपावत नगरपालिका अध्यक्ष पद की निर्वाचन अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि भजपा की ओर से मिले जवाब में नारेबाजी न करने और प्रत्याशी के साथ चार से अधिक लोग नहीं होने की बात कही गई है। जवाब में कहा गया है कि जो लोग जुलूस की शक्ल में दिख रहे हैं, उनमें से कई लोग उनकी पार्टी के नहीं है।

भाजपा ने आचार संहिता के अनुपालन करने का भरोसा भी दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देव ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस बृहस्पतिवार को मिला है। शुक्रवार तक इसका जवाब भेज दिया जाएगा। आरओ ने कांग्रेस की इस दलील को स्वीकार कर लिया है। अलबत्ता पार्टी ने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


इधर, लोहाघाट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी एमके तिवारी उर्फ बाबा मोहनानंद तीर्थ ने ऋषेश्वर मंदिर में 23 अक्तूबर को हुए भंडारे (सामूहिक भोज) में उनकी किसी भी भूमिका से इंकार किया है। उन्होंने ऋषेश्वर क्षेत्र के प्रकाश सिंह महरा द्वारा लगाए गए भंडारे का पत्र आचार संहिता प्रभारी को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें