टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में रामलीला के मंचन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। ज्ञानखेड़ा की कुमाऊंनी रामलीला और गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर सेे कल प्रथम नवरात्र से रामलीला का मंचन शुरू होगा। रामलीला मंचन का शुभारंभ विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा किया जाएगा।
ज्ञानखेड़ा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष तपन गड़कोटी ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से रामलीला मंचन की तैयारी चल रही है। उदय सिंह, लीला निर्देशक नरेंद्र घटला और तबला वादक प्रकाश जोशी द्वारा कलाकारों को प्रशिक्षण दिया गया है। कमेटी के संरक्षक अंबा दत्त पंत के दिशा-निर्देशन में भरत मौनी, श्याम सिंह, मुकेश जोशी, लक्की चंद, महेंद्र ऐरी, गोपाल दत्त, गोविंद नरियाल, चंद्रमोहन, ललित जोशी, पार्थ, भुवन गहतोड़ी आदि मंच निर्माण आदि कार्य में जुटे हैं।
सचिव दिनेश चंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी ने बताया कि राम का अभिनय गौरव सिंगवाल, लक्ष्मण को तरुण उप्रेती, सीता का शुभम जोशी, भरत का आशीष जोशी, शत्रुघ्न को पुनीत पांडेय, रावण का हरीश कांडपाल, हनुमान को महेंद्र ऐरी, मेघनाद का हेम भट्ट, कुभकर्ण का लक्की राजन व विभीषण का अभिनय दलीप सिंह द्वारा किया जाएगा। इधर गांधी मैदान में नवयुवक रामलीला कमेटी भी जोरशोर से तैयारी में जुटी है।