फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में चंपावत का उम्दा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रलोहाघाट (चंपावत)। राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में चंपावत जिले की टीम उप विजेता रही। शानदार प्रदर्शन करने वाली चंपावत की टीम को ओलंपियन मनीष रावत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


हॉकी टीम प्रभारी डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी ने बताया कि 25 से 30 सितंबर तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई 18वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में फाइनल में जगह बनाई।

बालिका सब जूनियर और सीनियर वर्ग में भी जिले की बालिकाओं ने कांस्य पदक प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ बालक और चार बालिकाओं का राष्ट्रीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व कर रहे कोच कल्पना धामी, चंद्रा पांडेय, रचित वल्दिया, मुकेश वर्मा, सतीश जोशी ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार सातवीं बार शानदार प्रदर्शन किया है। टीम में चमदेवल, लोहाघाट, चंपावत और टनकपुर विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस कामयाबी पर मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित और तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें