फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनीगोठ में हाथियों का फिर धावा, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में घूम रहा हाथियों का झुंड फिर आसपास के गांवों में घुसकर उत्पात मचाने लगा है। बुधवार रात छीनीगोठ तल्ली गांव में घुसे हाथियों ने पहले लक्ष्मी देवी पत्नी स्व. अर्जुन राम का झाला तोड़ अंदर रखा सामान तहस-नहस किया और फिर इंद्रदेव पुत्र लच्छी राम की चक्की के झाले को निशाना बनाते हुए चक्की और वहां रखा खाद्यान्न चट कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ित लक्ष्मी देवी ने बताया कि हाथी को झाला तोड़ते देख उसने एवं परिवार के अन्य लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई और फिर शोर मचाकर ग्रामीणों को जगाया। प्रधान दीपा बिष्ट, उप प्रधान राजेश जोशी, ममता देवी, वार्ड सदस्य भूप सिंह, अशोक कुमार, दीवान राम आदि ने बताया कि शोर मचाकर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने वन विभाग एवं प्रशासन से पीड़ितों को उचित सहायता देने के साथ ही जंगल और गांव की सीमा पर सोलर फैंसिंग लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें