फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसे लाइनमैन की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में करीब 34 किमी दूर बेलखेत में बिजली लाइन में काम करते वक्त करंट की चपेट में आए लाइनमैन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बुरी तरह घायल लाइनमैन को अब हल्द्वानी से दिल्ली रेफर किया गया है।

स्वयं सहायता समूह के जरिए बिजली निगम में तैनात लाइनमैन प्रेम बल्लभ भट्ट (50) पुत्र चूड़ामणि भट्ट (चंपावत के बड़ोली निवासी) बेलखेत में बिजली पोल में चढ़कर 11 केवी लाइन की खामी को ठीक कर रहा था। तभी लाइन में लगे करंट से झटके से वह नीचे गिरे और बुरी तरह झुलस गए। टनकपुर संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया। चंपावत के कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र पंत ने बताया कि हल्द्वानी के निजी अस्पताल से उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ले जाया गया है। बताया गया कि फिलहाल विभागीय कर्मी आपसी सहयोग से इलाज में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ अभियंता पंत ने बताया कि लाइनमैन भट्ट ने बृहस्पतिवार को पोल पर चढ़ने से पूर्व एक बार शट-डाउन लिया था। इस काम को पूरा करने के बाद उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल कराई। मगर कुछ देर बाद बेलखेत में बगैर शट-डाउन लिए पोल पर चढ़ गए और करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें