चंपावत। यहां पुलिस की साइबर सैल ने सर्विलांस की मदद से चार लोगों को करीब 55 हजार रुपये की लागत के मोबाइल फोन बरामद कर संबंधितों को लौटा दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि जिले में मोबाइल फोन खोने की बढ़ती शिकायतों को लेकर साइबर क्राइम सर्विलांस सैल ने लोहाघाट, चंपावत और बनबसा क्षेत्र से मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण राम निवासी बनबसा, जगदीश अधिकारी पुत्र बसंत अधिकारी निवासी सेलाखोला चंपावत, हरीश चंद्र जोशी पुत्र सतीश चंद्र जोशी निवासी मल्ला खोला बाराकोट और जहीरा अब्बास पुत्र महमूद खान निवासी निकट गैस गोदाम लोहाघाट को पुलिस कार्यालय बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन दिए गए।