फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टीमों के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में टनकपुर एवं बनबसा की टीम चयन के लिए रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। सोमवार को भी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत की देखरेख में चयनकर्ताओं की टीम ने खिलाड़ियों के ट्रायल लिए। एसोसिएशन के सचिव हरी सिंह महर ने बताया कि इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के लिए चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर एवं बनबसा की अलग-अलग टीमें बनाई जा रही है। सोमवार की सुबह सात बजे से स्थानीय स्टेडियम मैदान में टनकपुर एवं बनबसा के खिलाड़ियों का फिर ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इंटरसिटी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में टनकपुर, बनबसा, चंपावत, लोहाघाट की टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को पुरस्कृत किए जाने के साथ ही खिलाड़ियों का चयन कर जिले की टीम गठित की जाएगी, जो उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अगले माह देहरादून में होने वाले ओपन क्रिकेट में खेलेगी। ट्रायल टीम एवं सहयोगियों में अध्यक्ष, सचिव के अलावा क्रिकेट कोच दीपक सेठी, अशोक कुमार, दीपक, अशोक गहतोड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें