फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश राय बने जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की बैठक में संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से जगदीश चंद्र राय को संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नवल किशोर जोशी और हयात राम आर्य को उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र जोशी को महासचिव, आशीष पांडेय व नीरज पचौली को सचिव, गौरी शंकर पंत व प्रकाश भट्ट को प्रचार मंत्री, ललित प्रसाद पांडेय व दीपक बोहरा को संगठन मंत्री, सूरज सिंह बोहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


विनोद चतुर्वेदी, सुरेंद्र सिंह लडवाल, सुरेश चंद्र भट्ट, कमलेश भट्ट, मनोज राय, हेम बहुगुणा को संगठन का सदस्य चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राय ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को एक मंच में आना होगा। अध्यक्षता जगदीश चंद्र जोशी, संचालन मनोज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें