चंपावत। पुलिस ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के पिता-पुत्र का इलाज करवाया। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि पाटी ब्लॉक के गडयूरा गांव निवासी धरी राम और और उनके बेटे रमेश राम काफी समय से बीमार चल रहे थे।
जानकारी मिलने पर दोनों बाप बेटे का जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि धरी राम को हृदय रोग है। जबकि उसके बेटे रमेश राम को टीबी समेत अन्य बीमारी होने का अंदेशा है। जिला अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल दोनों को उच्च केंद्र रेफर किया है।