फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस से क्षेत्र का मानचित्र बनाने की विधि सिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। वनकर्मियों को शनिवार को जीपीएस (ग्लोबल पोजिशन सिस्टम) से क्षेत्र का मानचित्र बनाने और वनों का क्षेत्रफल निकालने की विधि सिखाई गई। रेंज कार्यालय परिसर में आयोजित एक दिनी कौशल विकास कार्यशाला में वन क्षेत्राधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने उपस्थित कर्मचारियों को जीपीएस, रिल पद्धति से लीसा विदोहन, भूक्षरण, अग्नि सुरक्षा आदि विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी काली कुमाऊं हेम चंद्र गहतोड़ी ने जीपीएस से मानचित्र बनाने के साथ ही वनों का क्षेत्रफल निकालने की जानकारी दी गई। इस दौरान वनों में अग्रिकाल के दौरान अग्रि सुरक्षा के उपायों की जानकारियां दी गई। कार्यशाला में वन दरोगा चतुर सिंह, वन रक्षक यशोद सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र सिंह नयाल आदि ने भी विचार रखे। कार्यशाला में चंपावत रेंज के सभी कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें