फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से व्यवसाय हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पिछले आठ दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है। जिससे आमजन जीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही व्यवसाय पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बाजार का कारोबार रोज की अपेक्षा आधा रह गया है। नेपाली यात्रियों की संख्या में कमी होने से रोडवेज की आय भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


नए वर्ष के पहले दिन से ही बनबसा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीन दिनों से क्षेत्र का तापमान काफी गिर गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान चार, अधिकतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि ठंड के कारण रोज की अपेक्षा कम नेपाली खरीदारों के यहां पहुंचने से बनबसा का कारोबार 50 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। बताया कि एक सप्ताह से बाजार को करीब 11 लाख का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठंड के कारण कम नेपाली यात्रियों के आने से रोडवेज को भी प्रतिदिन एक लाख रुपये का घाटा हो रहा है। उधर मजदूर वर्ग, तांगा चालक, मैजिक, ई-रिक्शा चालकों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। ई-रिक्शा यूनियन अध्यक्ष शखावत अली के मुताबिक ई-रिक्शा चालक पिछले पांच दिनों से सवारियों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें