फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार व जनता के बीच सेवक बनकर कार्य करें कार्यकर्ता: राजकुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार और जनता के बीच कड़ी के रूप में जनसेवक बनकर कार्य करने को कहा गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की हर जन कल्याणकारी योजनाओं का पात्रों को शत प्रतिशत लाभ मिले इस पर हर कार्यकर्ता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन


ग्रीन गार्डन में जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी की अध्यक्षता व जिला महामंत्री दीपक रजवार व नवीन बोहरा के संचालन में हुई बैठक में पार्टी की जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी व प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वोपरि है और हर कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। इस दौरान आजीवन सहयोग निधि को लेकर भी गहन-विचार मंथन हुआ। बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, शंकर पांडेय, रोहताश अग्रवाल, हेमा जोशी, जितेंद्र पंत, ललित सामंत, विद्या जुकरिया, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, महामंत्री निगम गुप्ता व विजय शुक्ला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, बनबसा मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी, महेश चंद्र जोशी, सुभाष थपलियाल, संजीव आर्य, दिनेश प्रजापति, मदन गहतोड़ी, संजय जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें