फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में चारा काटते वक्त पेड़ गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जंगल मेें चारा काटते समय पेड़ से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा किसी तरह की कार्रवाई न किए जाने का आग्रह करने पर शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा निवासी महेश चंद्र कुलेठा की पत्नी गीता देवी (36) मंगलवार की दोपहर गांव की महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गांव से लगे जंगल में गई थी। बताया गया कि पेड़ से चारा काटते वक्त वह अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ी। साथ गई महिलाओं की सूचना पर परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा किसी तरह की कार्रवाई न करने का आग्रह किया गया। उनके आग्रह पर पुलिस ने मृतका का शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें