फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में कक्षा छह और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य रोहित द्विवेदी ने बताया कि दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए केवल छात्रों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा छह के लिए 65 एवं कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 20 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि छात्र को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार आदि से गुजरना होगा। उन्होंने कहा है कि सामान्य, रक्षाकर्मी, पूर्व रक्षाकर्मी वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 400 रुपये तथा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। कहा कि प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर 2017 रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें