लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र मांगों को लेकर सकारात्मक कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिला संयोजक विनोद बगौली, दीपक देव, इंदर ढेक के नेतृत्व में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कॉलेज में छात्र संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन कॉलेज के भीतर साफ-सफाई का पुख्ता व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कॉलेज में वॉटर प्यूरीफायर लगाने, स्नातकोत्तर में गणित, भौतिकी, योग और गृह विज्ञान विषयों की स्वीकृति देने, कमरों में विद्युतीकरण की उचित और सुचारु व्यवस्था और विज्ञान संकाय में पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने एक सप्ताह में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में छात्रा उपाध्यक्ष प्रियंका गड़कोटी, दीपक फर्त्याल, नीरज बगौली, संदीप बगौली, रोबिन, मुकेश चंद्र आदि शामिल थे।